Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिप्रेशन से जूझ रहा पुलिस अफसर चुराने जा रहा था गाड़ी, लोगों ने पकड़ा

September 26, 2023

डिप्रेशन से जूझ रहा पुलिस अफसर चुराने जा रहा था गाड़ी, लोगों ने पकड़ा

पटियाला की लाहिल कॉलोनी से बीती रात गाड़ी चुरा रहे डिप्रेशन के शिकार पुलिस अफसर अवतार सिंह को लोगों ने पकड़ा। उसे काबू करने के बाद मोहल्ला निवासियों द्वारा पुलिस स्टेशन सिविल लाइन पटियाला ले जाया गया। जहां मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि मेरी गाड़ी घर के बगल वाले प्लॉट में खड़ी थी और रात करीब 12:15 बजे एक व्यक्ति हमारी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब हमने बाहर जाकर उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं एसपी विक्रमजीत का ड्राइवर हूं, उन्होंने मुझे गाड़ी लाने के लिए भेजा है। जब हमने उससे पूछा कि चाबी कहां है तो उसने कहा कि अंदर है, मुझे नहीं पता। फिर हमने उसकी तलाशी ली और उसके पास से पुलिस का आईडी कार्ड बरामद हुआ। जिसे हमने पुलिस के हवाले कर दिया है, वे जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि यह हमारे समन विभाग का अधिकारी है। वह डिप्रेशन का मरीज है। उनका अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 8 साल से विवाद चल रहा है। जिसके कारण यह अकेले रह रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें