Site icon Dainik Savera Times

माछीवाड़ा में बंद कमरे से राजमिस्त्री का शव बरामद

Police Probe Cause of Death : लुधियाना। माछीवाड़ा क्षेत्र में स्थानीय सरकारी बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास एक बंद कमरे से 50 वर्षीय राजमिस्त्री चरणजीत सिंह उर्फ बिल्ला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

उल्लेखनीय है कि चरणजीत सिंह माछीवाड़ा शहर में अपने परिवार से अलग होने के बाद किराए पर रह रहे थे। जब पड़ोसियों ने कमरे से खून निकलता देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जब एस. एच. ओ. कर्मजीत सिंह ने दरवाजा तोड़ा तो उन्होंने चरणजीत को खून से लथपथ अर्ध-नग्न अवस्था में पड़ा पाया। ऐसा लगता है कि दो-तीन दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ कर्मजीत सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर ने अपना बयान दर्ज कराया है कि उसके पति की मौत नशे की हालत में गिरने के बाद लगी चोटों के कारण हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या।

जसप्रीत कौर ने कहा कि उनके पति को शराब की लत थी और वह घर पर झगड़ा करते थे। वह पिछले चार साल से अपने परिवार से अलग रह रहे हैं।

Exit mobile version