Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब तस्कर के घर पुलिस की रेड, 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

August 26, 2023

शराब तस्कर के घर पुलिस की रेड, 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

लुधियाना के सेक्टर 32 के नजदीक पड़ते एल.आई.जी फ्लैट में अवैध शराब तस्कर के घर पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने रेड की। पुलिस की छापामारी के बाद शराब तस्कर घर की छत के पिछले रास्ते से कूद कर फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस को घर से अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आरोपी की पहिचान आशीष कुमार के रूप में हुई है

जानकारी के अनुसार थाना डविजन नंबर सात के SHO सुखदेव सिंह बराड़ की अगुवाई वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एलआईजी फ्लैट के एक घर में दबिश दी। पुलिस ने शराब तस्कर के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। बेड से लेकर बाथरुम तक पुलिस ने सर्च किया। शराब तस्कर ने कुछ कारिंदे भी रखे हैं जो बाइकों पर खुलेआम लोगों के घरों तक अवैध शराब की डिलीवरी देने जाते थे। पुलिस ने कुल 13 पेटियां अंग्रेजी शराब आरोपी के घर से बरामद की हैं।

आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। आरोपी ने घर के पीछे एक रास्ता बनाया था। उसी रास्ते से वह कूद कर भाग गया है। पुलिस मुताबिक इसी इलाके के कई अन्य शराब तस्कर भी रडार पर हैं। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द ग्रिफतार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें