Site icon Dainik Savera Times

Zirakpur में ट्रिपल सी स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, हिरासत में कई लोग

जीरकपुर: स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से दी जा रही शिकायतों के बाद जीरकपुर पुलिस ने स्पा सेंटर पर बड़ी करवाई की है। यहां स्पा पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा फल फूल रहा था उसे लेकर जीरकपुर पुलिस ने आज ट्रिपल सी के स्पा सेंटर पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है। स्थानीय निवासियों के बड़े लंबे समय से एक शिकायत थी कि आसपास की सोसाइटी के लोग अक्सर यहां शॉपिंग करने ट्रिपल सी में आते हैं लेकिन यहां पर जो स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, उसकी वजह से यहां का माहौल बहुत खराब होता जा रहा था।

स्थानीय लोगों जब यहां शॉपिंग करने जाते थे तो उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी होते थे तो बच्चों के मन पर इन सारी चीजों का क्या असर पड़ता है यह आप भली-भांति समझ सकते हैं। जिसके बाद इन स्पा सेंटर पर जीरकपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version