Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने नाबालिग लड़की को किडनैप कर उससे रेप करने के आरोप में 4 पर किया केस दर्ज

June 22, 2024

पुलिस ने नाबालिग लड़की को किडनैप कर उससे रेप करने के आरोप में 4 पर किया केस दर्ज

अमृतसर: सीमावर्ती गांव उमरपुर में 15 साल की लड़की को तीन लड़कों ने किडनैप कर लिया। कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया गया है। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को किडनैप करने और रेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 15 साल है। 6 जून वीरवार को पीर बाबा बेरी वाला पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। सरकारी स्कूल के सामने पहुंची तो उसकी बुआ का बेटा लाडी निवासी गांव बग्गा कला, करण और सीमा निवासी सुल्तानपुर लोधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

उसके पास आकर रुक गए। उसे अपने साथ बिठाकर सुलतानपुर लोधी बस्ती चंडीगढ़ अनीता नाम के घर ले गए। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया गया। उसे धमकियां दी गई के अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार देंगे। वह किसी तरह से आरोपियों के चुगल से छूटकर वापस लौट आई। वापिस लौट कर पहले अपने परिवार को बताया शर्म के मारे उसका परिवार कुछ दिन चुप रहा। मगर फिर हिम्मत जुटा कर पुलिस में शिकायत की है। थाना अजनाला की पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारी शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें