Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बार्डर रेंज के जिलों में पुलिस ने लगाए स्पैशल नाके, वाहनों की हुई चेकिंग

March 30, 2026

बार्डर रेंज के जिलों में पुलिस ने लगाए स्पैशल नाके, वाहनों की हुई चेकिंग

अमृतसर: बॉर्डर एरिया अमृतसर और आसपास के इलाकों में पुलिस द्वारा अभी भी हाई अलर्ट जारी है स्पेशल नाकाबंदी के साथ-साथ पेट्रोलिंग की जा रही है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत में हथियार और गोला बारूद सप्लाई किया जा रहा है।जिससे पंजाब की अमन और शांति भंग होने का खतरा है ।हाल ही में खतरनाक हथियार एक के संताली , अलग-अलग बोर के विदेशी पिस्टल मैगजीन कारतूस और हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक पदार्थ के अलावा मिनी स्टेनगन बरामद की गई है।

यह सभी मामले पंजाब की शांति को भंग करने की साजिशो की तरफ इशारा कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी अमृतसर देहाती सुहेल मीर द्वारा अलर्ट जारी किए गए हैं। । अमृतसर सिटी और देहाती में अधिकारियों द्वारा स्पेशल नाकाबंदी की जा रही है बॉर्डर एरिया में रात के समय घूमने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बड़े अधिकारियों द्वारासुरक्षा प्रबंधो का जायजा लिया जा रहा है। बॉर्डर एरिया के अलावा रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें