Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर हाइट्स-2 में 24 वर्षीय जैसमीन की मौत को लेकर पुलिस का आया बयान, पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट का इंतजार

September 15, 2026

जालंधर हाइट्स-2 में 24 वर्षीय जैसमीन की मौत को लेकर पुलिस का आया बयान, पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट का इंतजार

जालंधर: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में 14वीं मंजिल से कूदकर 24 वर्षीय जैसमीन ने बीते दिन सुसाइड कर लिया था। मृतिका फरीदकोट में नौकरी करते एसपी कर्मवीर सिंह चहल की बेटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। वहीं आज जैसमीन का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ बलकरण ने बताया कि बीते दिन उन्हें जैसमीन के सुसाइड की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर उनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस दौरान आज उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसएचओ ने मौत का कारण डिप्रेशन बताया गया। हालांकि जैसमीन 2018 में आईसीएसी की परीक्षा में टॉप किया था और वह 99.2 प्रतिशत अंक लेकर देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं लड़की की मौत के दौरान कागज मिला था, जिस पर आई वाज रॉग, आई एम सॉरी लिखा था।

इस कागज को लेकर एसएचओ का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। वहीं 6 महीने में तीसरी बार लड़की के छत के गिरने से मौत पर कहा कि वह कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहाकि 194 बीएनएस धारा के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें