Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी काबू

August 26, 2026

नशे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी काबू Police Tighten Grip on Drugs, Three Accused Held : मोगा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो मामलों में 15-15 ग्राम हेरोइन और एक आरोपी से 110 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी धूड़कोट-निहाल सिंह वाला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र केवल सिंह निवासी मधेके रोड, निहाल सिंह वाला को काबू कर उसकी तलाशी ली गई, जिससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी तरह थाना धर्मकोट की पुलिस ने गांव चौधरी वाला के अंडरब्रिज के नजदीक गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर तरसेम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कमालके रोड को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 110 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान भी 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें