Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, काटे कई चलान

March 2, 2024

बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, काटे कई चलान

नवांशहर: नवांशहर सिटी ट्रैफिक पुलिस ने इंचार्ज एएसआई जसविंदर पाल सिंह की अगुवाई में बुलेट मोटरसाइकिल के साइलैंसर को मोडिफाई करके साइलैंसर से पटाखे चलाने वालो वाहन चालकों, बिना हेलमेट, बिना कागजात, ट्रिपल सवारी, गलत पार्किंग, गलत साइड से वाहन को ओवरकट करना आदि गलतियोंके लिए वाहन चालकों के चालान काटे। इस के साथ ही वाहन चालको को ट्रैफिक नियमों को सही ढंग से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया द्य एएसआई जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि जिला हैडक्वार्टर पर जिला पुलिस के आदेश पर सिटी पुलिस ट्रैफिक ने चंडीगढ़ चौंक, बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटर साइकिल चलाने वाले वाहन चालकों के वाहनों की जॉच की, साइलैंसर की जाली निकाल कर बाइक से पटाखे चलाने वाले वाहन चालक पर शिकंजा कसा, तथा वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी, जिससे वह ट्रैफिक नियमों की अवहेलना न करे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्र वार को लगभग 20 चालान काटे, जिसमें 5 चालान नगद कैश मनी के कटे गए। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि वह अपने वाहनों पर चलते हुए मोबाइल का इस्तेमाल न करे। उन्होंने कहा कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तमाल करे।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ चौक, बस स्टैंड, बाबा साहिब आंबेडकर चौंक, टैगोर चौंक, फट्टी बस्ता चौंक तथा नगर कौंसिल दफ्तर चौंक की तरफ मुड़ते हुए अपने कागजात पास रखे। इस मौके पर एएस आई मेजर सिंह,अमरजीत सिंह तथा हवलदार अमरीक सिंह मजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें