Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगराओं नगर परिषद में सियासी घमासान, अपनों ने ही घेरा अध्यक्ष

August 7, 2026

जगराओं नगर परिषद में सियासी घमासान, अपनों ने ही घेरा अध्यक्ष Political turmoil in Jagraon Municipal Council : लुधियाना। नगर परिषद की बैठक में शहर के मुद्दों को लेकर सियासी पारा चढ़ा रहा। अध्यक्ष कंवरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विपक्ष से ज्यादा उनकी अपनी टीम के पार्षदों ने सवालों की बौछार कर दी। पार्षदों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली और शहरवासियों से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों को घेरा, जिससे बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जतिंदरपाल राणा ने नगर परिषद द्वारा शहर के कार्यों के लिए गठित टीमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नवगठित समितियों में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिन्हें शहर के कार्यों की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि समितियों में जनता द्वारा चुने गए पार्षदों को अवश्य शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें किए जाने वाले कार्यों की जानकारी होती है। कुछ पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों के बारे में बात करते हुए कहा कि शहर की सफाई में तेजी लाई जानी चाहिए। पार्षदों ने कचरे की समस्या से निपटने के लिए एक कंपनी को नियुक्त करने की मांग की। पार्षदों ने आवारा पशुओं का मुद्दा भी उठाया। (Political turmoil in Jagraon Municipal Council) इस बीच, पिछले कुछ दिनों में शहर के कुछ इलाकों में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी चर्चा में रहीं। अध्यक्ष कंवरपाल सिंह और उनके सहयोगियों ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी के लिए खन्ना से एक टीम बुलाई जाएगी। इसके जवाब में पार्षदों ने कहा कि नसबंदी के बजाय, परिषद को अपनी टीम तैयार करनी चाहिए ताकि आवारा कुत्तों को लेकर लोगों के मन में जो डर और दहशत फैली है, उसे दूर किया जा सके। बैठक में उपाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष वरिंदरपाल सिंह क्लेर, पार्षद जगजीत सिंह जग्गी, करमजीत सिंह कैथ, दविंदरजीत सिंह सिद्धू, रविंदरपाल कौर मालवा, सुनैना मल्होत्रा, कुलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, रजनी चोपड़ा, नैन्सी वर्मा, राजिंदर कौर ठुकराल, कविता रानी और राम प्रताप सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें