Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सज्जन को श्रद्धांजलि पर गरमाई सियासत, AAP आज घेरेगी BJP दफ्तर

September 1, 2026

सज्जन को श्रद्धांजलि पर गरमाई सियासत, AAP आज घेरेगी BJP दफ्तर

Politics heats up over tribute to Sajjan : जालंधर। 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मामले ने पंजाब की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में तीन भाजपा सांसदों की मौजूदगी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

AAP का आरोप है कि 1984 के दंगों के पीड़ितों के जख्म अभी भी ताजा हैं और ऐसे में दोषी को श्रद्धांजलि देना बेहद संवेदनशील और आपत्तिजनक है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन के जरिए AAP भाजपा से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगने के साथ-साथ अपनी नाराजगी दर्ज कराएगी। इस ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के आसार हैं।

AAP नेता सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगिंदर चंदोलिया और कमलजीत सहरावत के शामिल होने पर सवाल उठा रहे हैं। AAP का कहना है कि BJP को 1984 के सिख दंगों से जुड़े इस मुद्दे पर अपना रुख साफ़ करना चाहिए। आज होने वाले घेराव को देखते हुए पुलिस ने लुधियाना में BJP दफ़्तर के बाहर सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। दफ़्तर के चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। AAP कार्यकर्ताओं के BJP दफ़्तर की ओर विरोध मार्च निकालने की संभावना है। पुलिस स्थिति पर नज़र रख रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें