Site icon Dainik Savera Times

पराली जलने से पंजाब में बढ़ रही प्रदूषण की समस्या; छह बड़े शहरों का AQI यलो जोन पहुंचा

उत्तर भारत में पराली जलने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य रूप से पंजाब में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। पंजाब के 7 में से 6 बड़े शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ग्रीन से यलो जोन में देखा गया। इन 6 बड़े शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा का एक्यूआई (63 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) संतोषजनक दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का एक्यूआई 160 रहा। प्रदेश में अब तक पराली जलाने के 1,113 मामले सामने आ चुके हैं। पराली के निस्तारण के लिए प्रदेश में 58 कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है, लेकिन अब तक केवल चार प्लांट ही सुचारु रूप से संचालित किए जा रहे हैं। हाल ही में 22 गांवों को सीबीजी प्लांट लगाने के लिए जमीन देने की मांग की गई थी, लेकिन गांवों ने इन्कार कर दिया।

 

 

Exit mobile version