Site icon Dainik Savera Times

80 किलो चूरा पोस्त बरामद, कैंटर चालक गिरफ्तार

Poppy husk recovered, canter driver arrested : मोगा। ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से लाई जा रही 80 किलो चूरा पोस्त की खेप बरामद की है। थाना सदर पुलिस ने डगरू फाटकों के पास नाकाबंदी कर कैंटर को रोका और ड्राइवर सीट के पीछे बने गुप्त केबिन से नशे की खेप बरामद की। मामले में कैंटर चालक को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

नशा तस्करी का भंडाफोड़, 80 किलो पोस्त बरामद

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/111092.mp4

डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना सदर के एसएचओ हरप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजस्थान से चूरा पोस्त लाकर जिला मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने डगरू फाटकों के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैंटर की ड्राइवर सीट के पीछे बने गुप्त केबिन से 20-20 किलोग्राम वजन के चार गट्टे, कुल 80 किलोग्राम चूरा पोस्त, बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर चालक मनजीत सिंह निवासी गांव मसीता,जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि नशीले पदार्थ की यह खेप किससे लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/111040.mp4

पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोगा पुलिस भी इस अभियान के तहत पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version