Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे के आरोप में चार पर केस

September 3, 2026

स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे के आरोप में चार पर केस

Possession of land despite stay : मोगा। गांव फूलेवाला में जमीन पर अदालत के स्टे के बावजूद कथित तौर पर जबरन कब्जा करने के आरोप में कनाडा निवासी दो लोगों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत और डीएसपी स्तर की जांच के बाद कार्रवाई की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अमर सिंह गिल निवासी गांव फूलेवाला ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि रणधीर सिंह, रशपाल सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव फूलेवाला हाल अबाद कनाडा, हरमन्द्रपाल सिंह बराड़ पुत्र मघर सिंह बराड़ निवासी बाघापुराना, महेशी पुत्र जगमोहन सिंह, जगमोहन सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव फूलेवाला ने आपसी साजबाज होकर उनकी फूलेवाला स्थित जमीन पर स्टेट होने के बावजूद धक्के से कब्जा कर लिया। जिसका पता चलने पर उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख को मामले की शिकायत पत्र सौंपा। एस.एस.पी. द्वारा ममले को गंभीरता से लेते हुए डी.एस.पी. मोगा को मामले की जांच सौंपी। डी.एस.पी. द्वारा मामले की गई प्रारंभिक जांच व तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अपनी जांच रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंप दी।

एस.एस.पी. मोगा के आदेशों पर उक्त चार लोगों के खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगतार सिंह ने कहा कि अभी किसी भी कथित आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिन्हें जल्द काबू करने हेतु छापामारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें