पंजाब डेस्क: अमृतसर के एक वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के चौथे दिन उनका पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया की निगरानी एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कर रहे हैं, और पूरे पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
शव को आज सुबह लगभग 10 बजे EMC अस्पताल से सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में लाया गया। आत्महत्या के बाद शव EMC अस्पताल में रखा गया था। DM रंधावा का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा।
इस मामले में अमृतसर पुलिस पूर्व मंत्री और पट्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को आज अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अधिकारी ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने भुल्लर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
परिवार की CBI जांच की मांग
DM रंधावा का परिवार लगातार इस मामले की जांच CBI द्वारा कराने की मांग कर रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार और अमृतसर प्रशासन ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है। सोमवार को इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि यदि पंजाब के सांसद लिखित में अनुरोध करेंगे, तो इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:
छोटे भाई का अंतिम संस्कार में न पहुँच पाने का दुख
मृतक के छोटे भाई रणबीर सिंह, जो इटली में रहते हैं, आज रात अमृतसर पहुंचेंगे। उनके दोस्त रविंदर ‘रिकी’ ने बताया कि उन्हें टिकट पाने में काफी कठिनाई हुई और उनकी फ्लाइट रात में राजा सांसी एयरपोर्ट, अमृतसर पर लैंड करेगी। चूंकि अंतिम संस्कार आज दोपहर में ही है, रणबीर इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...