Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar : 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये बड़ा खुलासा

जालंधर। महानगर में 13 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई। इसके अलावा, बच्ची के सीने और पीठ पर रगड़ के कई निशान मिले हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत काम हुआ या उसे जोर-जबरदस्ती से पकड़ा गया।

डीएनए जांच के लिए आरोपी का खून लिया गया
सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने आरोपी का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि घटना के समय आरोपी का बच्ची से कोई संपर्क था या नहीं।

पुलिस विभाग पर भी बड़ी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद बड़े कदम उठाए गए हैं। ASI मंगत राम को नौकरी से बर्खास्त किया गया। पुलिस कमिश्नर ने ASI मंगत राम को तुरंत नौकरी से निकाल दिया है। जांच में पता चला कि घटना वाली रात वह ड्यूटी इंचार्ज था। उसने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी से मिलकर लोगों को गलत जानकारी दी कि बच्ची घर में नहीं है।
दो पीसीआर कर्मियों को सस्पेंड किया गया
इसके अलावा, दो पीसीआर पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए गए हैं। ये दोनों उस रात पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और घटना स्थल के पास मौजूद भी थे, लेकिन इन्होंने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई।

अधिकारी का बयान आया सामने
ADCP-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्ची की हत्या जैसे गंभीर मामले में ढिलाई दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version