Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में आज लगेगा Power Cut, इन इलाकों की बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित

May 12, 2026

जालंधर में आज लगेगा Power Cut, इन इलाकों की बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के लोगों को आज दोपहर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पावरकॉम विभाग ने जानकारी दी है कि 66 केवी कोट सादिक सब-स्टेशन में मरम्मत और तकनीकी रखरखाव कार्य के चलते करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडर बंद रखे जाएंगे। इस दौरान शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली बंद

बिजली कट का असर गांव धालीवाल, गाखल, चोगावां, सहजंगी और कोट सादिक सहित कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा काला संघियां रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर और बस्ती शेख इलाके भी प्रभावित रहेंगे।

कई कॉलोनियों के लोग होंगे परेशान

जैना नगर, दशमेश नगर, गुरुमहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कॉलोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन और उजाला नगर के निवासियों को भी निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें…

पावरकॉम विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें