Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: आज लगेगा लंबा Power Cut, कई इलाकों में घंटों बंद रहेगी सप्लाई, पहले निपटा लें ज़रूरी काम

Power Cut in Punjab

Power Cut in Punjab

Power Cut in Punjab : पंजाब के लोगों को रविवार के दिन बिजली से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते राज्य के कई क्षेत्रों में लंबी अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है ताकि लोग अपने आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कर सकें।

रूपनगर में सुबह से शाम तक कटौती
रूपनगर क्षेत्र में 132 केवी ग्रिड स्टेशन पर आवश्यक मरम्मत के चलते आज 11 केवी UPS-2 फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान औद्योगिक, घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के गांव जैसे शामपुरा, हवेली खुर्द और सनसिटी-2 प्रभावित होंगे। यह कटौती सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:

घनौर और आसपास के क्षेत्रों में भी असर
इसी तरह, घनौर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 66 केवी घनौर और लोहसिंबली ग्रिड से संचालित सभी एपी और यूपीएस लाइनों की बिजली भी आज बंद रहेगी। यहां रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।

लोगों से अपील
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें।

ये भी देखें :

Exit mobile version