Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में आज 18 फीडरों पर Power Cut, 7 घंटे तक प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

Jalandhar long power cut today

Jalandhar long power cut today

Jalandhar Power Cut: जालंधर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। शहर में आज रविवार, 29 नवंबर को बिजली निगम की ओर से रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग ने ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 18 फीडरों के लिए अलग-अलग समय का शटडाउन निर्धारित किया है। ऐसे में सुबह से शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह 10 बजे से शुरू होगी बिजली कटौती

बिजली निगम के अनुसार, बिजली लाइनों की मरम्मत, सुरक्षा संबंधी कार्य और नए कनेक्शन से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके चलते सबसे पहले सुबह 10 बजे इंडस्ट्रियल एरिया के कुछ फीडरों की बिजली बंद होगी। वहीं, सबसे लंबा शटडाउन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

नेहरू गार्डन के इन इलाकों में छह घंटे नहीं आएगी बिजली

नेहरू गार्डन टी-1 सब डिवीजन के तहत आने वाले कोटला रोड, स्टेट बैंक, चारा मंडी, दोआबा चौक, न्यू एस्टेट, ओल्ड एस्टेट, ट्रिब्यून और शार्प चक फीडरों की सप्लाई सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

इसके अलावा हरगोबिंद नगर और गौशाला फीडरों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली कट रहेगा। एचबी ग्लोबल फीडर की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।

इंडस्ट्रियल एरिया में भी रहेगा पावर कट

टी-3 इंडस्ट्रियल एरिया के डीआईसी नंबर-1, डीआईसी नंबर-2 और इंडस्ट्रियल नंबर-1 फीडरों पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, गुरुद्वारा शिव नगर फीडर पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें…

अलावलपुर के इन क्षेत्रों में भी असर

अलावलपुर सब डिवीजन के सरस्वती और यूनिसन फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं आएगी। ढोगरी फीडर की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

बिजली विभाग ने अलग-अलग समय पर काम पूरा करने का शेड्यूल बनाया है। ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पानी और अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Exit mobile version