पंजाब डेस्कः जालंधर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार 66केवी टीवी सेंटर सबस्टेशन बंद रहेगा, जिसकी वजह से 11केवी लिंक रोड फीडर और 11केवी प्रूथी फीडर की सप्लाई पर असर पड़ेगा।
इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
अवतार नगर गली नंबर ज़ीरो से गली नंबर 12, लाजपत नगर पार्क, आईटीआई कॉलेज, बीबीसी हार्टकेयर और आस-पास के इलाकों में सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग ने आम जनता को सूचित किया है कि जालंधर के इन इलाकों पर बिजली कट का असर पड़ेगा।

