Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पावरकॉम उद्योगों और किसानों को बिना रुकावट बिजली सप्लाई देने के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. बसंत गर्ग

August 8, 2026

पावरकॉम उद्योगों और किसानों को बिना रुकावट बिजली सप्लाई देने के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. बसंत गर्ग

लुधियाना: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग ने लुधियाना में उद्योगपतियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बिजली से जुड़ी समस्याओं, मांगों और सुझावों पर चर्चा की।

औद्योगिक प्रतिनिधियों ने लगातार बिजली सप्लाई, तकनीकी स्टाफ की कमी, नए सब-स्टेशन, ट्रांसफॉर्मर की देखभाल और औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की समस्याएं उठाईं। डॉ. गर्ग ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी तकनीकी या आपात स्थिति के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित होने की संभावना होगी तो उद्योगों को पहले जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। लोड, ट्रांसफॉर्मर या अन्य तकनीकी दिक्कतों के लिए उद्योगपति संबंधित पावरकॉम अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत में डॉ. गर्ग ने उनकी समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि किसी स्तर पर सुनवाई न होने पर किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।डॉ. गर्ग ने बताया कि RDSS योजना के तहत बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और भरोसेमंद बिजली सेवा उपलब्ध कराना पावरकॉम की प्रमुख प्राथमिकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें