Punjab News : लुधियाना की मशहूर PPR मार्केट इन दिनों लोगों की चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कभी परिवारों के साथ घूमने, शॉपिंग और डिनर के लिए जानी जाने वाली यह जगह अब धीरे-धीरे ‘पैग मार्केट’ के रूप में बदनाम होती जा रही है। वजह कुछ रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा फुटपाथों पर अवैध कब्जा, वहीं खुलेआम शराब परोसने जैसी गतिविधियाँ।
फुटपाथों पर टेबल-कुर्सियाँ, खुलेआम शराब तस्वीर बदल गई मार्केट की स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही कई रेस्टोरेंट फलकों पर अवैध तरीके से फुटपाथों पर टेबल-कुर्सियाँ सजाकर बैठने की व्यवस्था कर लेते हैं। राहगीरों के रास्ते पूरी तरह ब्लॉक कर दिए जाते हैं और खुले में शराब परोसने का सिलसिला चलता है
इन सबके चलते परिवारों के लिए यहाँ घूमना, टहलना और डिनर करना बेहद असुरक्षित और असहज हो गया है। पुलिस नाके के बावजूद कार्रवाई नहीं, लोग उठाने लगे सवाल सबसे हैरानी की बात यह है कि मार्केट में हर रोज पुलिस का नाका लगाया जाता है, लेकिन फिर भी:
न तो अवैध कब्जों पर रोक
न खुलेआम परोसी जा रही शराब पर एक्शन
न ही भीड़भाड़ में बढ़ते विवादों पर नियंत्रण
लोगों का कहना है कि कार्रवाई के अभाव ने ही मार्केट को इस हाल तक पहुंचाया है।नशे में चली थी गोली आज तक दर्ज नहीं हुई FIR कई महीने पहले इसी मार्केट में शराब के नशे में एक युवक ने गोली चलाई थी।
न गोली चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हुई।
न FIR दर्ज की गई।
न ही सुरक्षा इंतज़ाम कड़े किए गए।
यहाँ तक कि चली गोली के अवशेष भी नजरअंदाज कर दिए गए। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि उस समय सख्त कदम उठाए जाते, आज हालात इतने बिगड़ते नहीं।
लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल क्या प्रशासन करेगा सुधार?
PPR मार्केट की बिगड़ती स्थिति ने अब कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
लोग पूछ रहे हैं: क्या फुटपाथों पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे?
क्या खुलेआम शराबखोरी पर रोक लगेगी?
क्या पुलिस निगरानी को प्रभावी किया जाएगा?
क्या परिवारों के लिए मार्केट को फिर से सुरक्षित बनाया जा सकेगा?
फिलहाल, सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

