Site icon Dainik Savera Times

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627497.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627496.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627490.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627473.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627468.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627463.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000627485.mp4

जालंधर: रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का पावन प्रकाश उत्सव सोमवार को महानगर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और भगवान वाल्मीकि जी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भजन संध्याओं, धार्मिक समागमों और विशेष दीपमाला का आयोजन किया गया। भजन मंडलियों ने भगवान वाल्मीकि जी की महिमा, जीवन, तपस्या और शिक्षाओं पर आधारित भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। विभिन्न स्वागत मंचों पर धार्मिक झांकियों, रास और शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर परिवार की सुख-शांति और विश्व कल्याण की कामना की।

धार्मिक समागमों में दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, अजीत समाचार के मुख्य संपादक डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, केडी भंडारी, राजिंदर बेरी, भाजपा नेता दीवान अमित अरोड़ा और कंवलजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल, महासचिव जतिंदर निक्का, पैटर्न शशि शर्मा, रिंकू खोसला, राजीव गौरा, अशोक भील, यूथ प्रधान चेतन हांडा, लिंकी बैंस, अभि सभ्रवाल, संदीप लक्की और चेतन नाहर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। समागम का समापन आरती और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

📍 Location: जालंधर शक्ति नगर (जालंधर)

Exit mobile version