Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के एडवोकेट जनरल Pravindra Chauhan पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त

August 21, 2026

हरियाणा के एडवोकेट जनरल Pravindra Chauhan पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा के एडवोकेट जनरल प्रविंद्रा चौहान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त हुए हैं। भारत सरकार ने 20 अगस्त को नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उन्होंने एडवोकेट जनरल पद से इस्तीफा दे दिया। करनाल जिले से संबंध रखने वाले प्रविंद्रा चौहान हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल पद पर एक बार और सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल पद पर एक बार रह चुके हैं।

वे हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके बाद वे सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल बने थे। बलदेव राज महाजन के इस्तीफे के बाद हरियाणा सरकार ने प्रविंद्रा चौहान को 23 दिसंबर, 2024 को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था।

उनके कार्यकाल में भर्तियों से संबंधित काफी मामलों में सरकार की जीत हुई। बीएससी नॉन मेडिकल और एलएलबी प्रविंद्रा चौहान जब एडवोकेट जनरल बने तो उन्होंने अपने कार्यालय में मेरिट आधारित लॉ अफसरों की टीम चुनी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें