Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रीति जिंटा ने चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब का किया दौरा, रीढ़ की हड्डी में चोट से पीड़ित लोगों से की बातचीत

April 9, 2024

प्रीति जिंटा ने चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब का किया दौरा, रीढ़ की हड्डी में चोट से पीड़ित लोगों से की बातचीत

चंडीगढ़: अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने आज सेक्टर 28 स्थित चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब का दौरा किया, जिससे रिहैब सेंटर के रीढ़ की हड्डी में चोट से पीड़ित लोगो के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

प्रीति का स्वागत रिहैब सेंटर के लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर किया। उन्होंने सेंटर में रीढ़ की हड्डी की चोटों से पीड़ित रोगियों से बातचीत की और सेंटर द्वारा दी जा रही पुनर्वास सुविधाओं को देखने के लिए सेंटर का दौरा भी किया। इस अवसर पर प्रीति जिंटा को चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए एक ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई।

चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की फाउंडर और सीईओ निकी पी कौर ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा, चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब में प्रीति का स्वागत करना सभी के लिए एक बड़ा क्षण था। उन्होंने सेंटर का दौरा करने और यहां के चोटिल पीड़ित निवासियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय निकालने के लिए अभिनेत्री का धन्यवाद दिया।

चोटिल पीड़ित निवासियों ने प्रीति के साथ फोटो खिंचवाए और उनका ऑटोग्राफ लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रीति जिंटा ने कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक क्षण था और वह सेंटर में मौजूद सभी लोगों के लिए स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह भगवान की कृपा है कि उन्हें सेंटर में आने और रीढ़ की हड्डी की चोटों से पीड़ित लोगों के जीवन के बारे में जानने का मौका मिला।

इस अवसर पर एक निवासियों ने एक गीत भी गाया। इस अवसर पर पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन और सीएफओ एल सी गुप्ता भी मौजूद थे और प्रीति जिंटा को निकी पी कौर और चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की पूरी टीम ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें