Site icon Dainik Savera Times

Congress पार्टी से सस्पेंड होने के बाद Preneet Kaur का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस जो भी निर्णय लेना चाहती है, उसका स्वागत है

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा कल बड़ी कार्रवाई की थी। जिस दौरान पार्टी ने परनीत कौर को सस्पेंड कर दिया है। इस पर अब प्रणीत कौर ने ट्वीट करते हुआ कहा कि- कांग्रेस जो भी निर्णय लेना चाहती है, उसका स्वागत है। मैंने हमेशा पार्टी और उन लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है जिन्होंने मुझे बार-बार चुना है। मैं उनकी ऋणी हूं और हमेशा की तरह उनकी सेवा करती रहूंगी। मुझे अपनी ताकत अपने लोगों से मिलती है। बाकी सब गौण है।

Exit mobile version