Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

125 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की तैयारी : CM Mann 26 जनवरी को जनता को करेंगे समर्पित

January 23, 2024

125 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की तैयारी : CM Mann 26 जनवरी को जनता को करेंगे समर्पित

चंडीगढ़ (नीरू) : मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को पंजाब में 125 नए मोहल्ला क्लीनिक की जनता को सौगात देंगे। पंजाब सरकार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मौके 125 के करीब नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित करने की तैयारी में है। इसमें से 112 का काम पूरा हो चुका है। डॉक्टर से लेकर अन्य स्टाफ भी तैनात किया जा चुका है। इनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट व लैब असिस्टेंट शामिल हैं। जैसे ही क्लीनिक शुरू होंगे, तो स्टाफ अपनी ड्यूटी संभाल लेगा।

इससे पहले राज्य में 644 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं। इनका लाभ लोगों द्वारा उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं विदेशों में पंजाब के सेहत मॉडल की चर्चा हो चुकी है। सेहत विभाग के मुताबिक 10 क्लीनिक अमृतसर, 9 बठिंडा, 3 फरीदकोट, 2 फिरोजपुर, 6 गुरदासपुर, 10 जालंधर, 4 कपूरथला, 16 लुधियाना, 3 मोगा, 3 पठानकोट, 7 पटियाला, 8 संगरूर, 2 SBS नगर, 2 श्री मुक्तसर साहिब, 11 तरनतारन में खोले जाएंगे। इन सभी क्लीनिकों में लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। इनका काम आखिरी चरण में है।

इनके शुरू होते ही लोगों को काफी राहत मिलेगी। फिर उन्हें इलाज के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेगे। आम आदमी क्लीनिक सीएम भगवंत मान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बड़े शहरों में खोले गए मोहल्ला क्लीनिक का रिस्पांस काफी बढ़िया रहा है। ऐसे में सरकार ने 6 शहरों में करीब 30 नए क्लीनिक खोलने की योजना तैयार की है।

इस दौरान 5 बठिंडा, 7 मानसा, 6 पटियाला, 5 संगरूर, 2 श्री मुक्तसर साहिब और 5 मोहाली में नए क्लीनिक खोले जाने हैं। इन जिलों के सभी डिप्टी कमिश्नरों और सिविल सर्जनों को 20 फरवरी से पहले क्लीनिक तैयार करने के आदेश हुए हैं। ताकि इन्हें फरवरी माह में ही चालू किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें