Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के शहरों को कचरा-मुक्त करने की तैयारी, ‘मिशन क्लीन पंजाब’ से बदलेगी तस्वीर

Preparations to make garbage-free Punjab

Preparations to make garbage-free Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब के शहरी इलाकों को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान की शुरुआत की है। पंजाब सरकार के मुताबिक, अभियान का मकसद केवल कुछ दिनों तक सफाई करना नहीं, बल्कि ऐसे स्थायी इंतजाम तैयार करना है, जिनसे शहरों में नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन बेहतर हो सके।

कचरे के हॉटस्पॉट पर विशेष फोकस

‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ के संदेश के साथ शुरू अभियान में उन स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां बार-बार कचरा जमा होता है। ऐसे गार्बेज हॉटस्पॉट को विशेष टीमों के जरिए साफ कराया जाएगा। इन जगहों की सफाई के बाद दोबारा कचरा न जमा हो, इसके लिए नियमित निगरानी और स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पर भी जोर दिया जा रहा है।

नंगल में हरजोत सिंह बैंस ने संभाली कमान

पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब के नंगल में अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने सफाई गतिविधियों में भाग लेने के साथ सफाई कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की। पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि, शहरों को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल सफाई कर्मचारियों तक सीमित नहीं हो सकती। दुकानदारों, नागरिकों और स्थानीय समुदायों को भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी होगी।  अभियान को एक बार की सफाई तक सीमित रखने के बजाय नियमित मॉनिटरिंग और कचरा दोबारा जमा करने वाले स्थानों पर कार्रवाई की व्यवस्था विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

पंजाब सरकार के अनुसार, अलग-अलग वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों और उनके सुपरवाइजरों की सूची तैयार की गई है। इसे सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके।

कई शहरों में मंत्री और विधायक मैदान में

‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों में जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान का नेतृत्व किया। पटियाला के थापर चौक में संबंधित मंत्री, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।” उन्होंने स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि खुले में जमा कचरा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। पंजाब सरकार ने जंडियाला गुरु में नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों के साथ अभियान की अगुवाई की।

खन्ना और जीरकपुर में भी अभियान तेज

खन्ना नगर परिषद कार्यालय से अभियान की शुरुआत की और बलटाना, जीरकपुर में नगर पार्षदों, वार्ड प्रभारियों और अधिकारियों के साथ सफाई अभियान शुरू कराया। अभियान के दौरान जीरकपुर को साफ और कचरा-मुक्त रखने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई।

अमृतसर से संगरूर तक संभाली जिम्मेदारी

पंजाब सरकार ने अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मोगा, बस्सी पठाना, फगवाड़ा और अजनाला में मिशन क्लीन पंजाब के तहत चलाए सफाई अभियान में भाग लिया।

एम-सेवा ऐप से लोग कर सकेंगे शिकायत

पंजाब सरकार ने अभियान में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एम-सेवा ऐप का इस्तेमाल करने की अपील की है। नागरिक अपने इलाके में कचरे या गंदगी वाले स्थानों की तस्वीरें ऐप के जरिए प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। इससे अधिकारियों को ऐसे स्थानों की पहचान करने और सफाई के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version