Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुखबीर बादल ने ASI जसबीर सिंह और हीरा सिंह को राष्ट्रपति अवॉर्ड देने कि सिफारिश की

December 24, 2024

सुखबीर बादल ने ASI जसबीर सिंह और हीरा सिंह को राष्ट्रपति अवॉर्ड देने कि सिफारिश की

President Award : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल ने ASI जसबीर सिंह और ASI हीरा सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि उन पर जब हमले का प्रयास किया गया तो इन अधिकारियों ने मेरी रक्षा की। अब ‘असाधारण और अनुकरणीय साहस और निस्वार्थ समर्पण’ के लिए यह पदक दिया जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में जिसकी प्रतियां डीजीपी पंजाब सहित संबंधित सरकारी अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल महान गुरु साहिबान के आशीर्वाद और सर्वशक्तिमान की दया के कारण ही संभव हुआ है। बादल ने कहा, यह उल्लेखनीय है कि जसबीर सिंह ने अपने कर्तव्य के प्रति दुर्लभ और महान साहस और प्रतिबद्धता का परिचय दिया और सिख धर्म के सबसे पवित्र गुरुद्वारा, श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्रता की रक्षा करने और मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि दुखद घटनाओं के क्रम को रोकना किसी ईश्वरीय कृपा से कम नहीं है। खासकर तब जब इस स्थान की पवित्रता और पंजाब में शांत और साम्प्रदायिक सदभाव के माहौल को बिगाड़ने पर तुले लोगों को राज्य के उच्च और शक्तिशाली लोगों को खुल्लम-खुल्ला संरक्षण प्राप्त है।

वहीं, सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी अमित शाह को पत्र लिखकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने ASI जसबीर सिंह एवं ASI हीरा सिंह की ड्यूटी पर बहादुरी के असाधारण कार्य को राष्ट्रपति पदक के पुरस्कार की सिफारिश की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें