Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर में, सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट

January 15, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर में, सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट

अमृतसर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 जनवरी को अमृतसर के दौरे पर आ रही हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंच रही हैं। उनके अमृतसर दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मंगलवार की शाम को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। इसके बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे शहर में नाकाबंदी कर चैकिंग की जा रही है।

विशेष स्थानों की डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ चैकिंग की जा रही है। होटल, सराय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डा और अन्य स्थानों पर भी चैकिंग की जा रही है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को अभी से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। अमृतसर बॉर्डर एरिया होने के कारण और पिछले कुछ दिनों से हथियारों समेत पकड़े गए आरोपियों के कारण पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट किया गया है। सुरक्षा प्रबंधों में कोई कमी ना रहे, इसके चलते दूसरे शहरों से भी भारी पुलिस फोर्स को अमृतसर में बुलाया गया है।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अंदर और बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बॉर्डर रेंज के सभी जिलों से भारी पुलिस फोर्स को अमृतसर में तैनात कर दिया गया है। वीवीआईपी के दौरे के मद्देनजर जो भी सुरक्षा के मापदंड हैं, उसके बारे में अधिकारियों को बताया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल को भी अलर्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें