Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर सिखों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया : J. P. Nadda

May 31, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर सिखों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया : J. P. Nadda

अमृतसर : रंजीत एवेन्यू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जन सभा रैली के दौरान, भीषण गर्मी के बावजूद, लोगों की उत्साहपूर्ण भीड़ ने भाजपा उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू समुंदरी का जोरदार समर्थन दिया। अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी और खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मंजीत सिंह मन्ना के पक्ष में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी द्वारा सीएए लागू करने से विरोधियों को काफी तकलीफ हुई। वे कह रहे हैं कि अफगानिस्तान या बंगलादेश से आए लोग बलात्कारी या चोर हैं, क्या हम ऐसी पार्टी को वोट देंगे? सीएए लागू करके अफगानिस्तान और बंगलादेश से आए शरणार्थी सिख भाइयों को भारत की नागरिकता दी गई।

यह मोदी ही है जिन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के शहादत दिवस को विश्व स्तर पर फैलाया और छोटे साहिबजादे की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वर्ष, गुरु नानक देव जी के 550 वर्ष और गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्ष के प्रकाश पर्व का जश्न मनाते हुए गुरु साहिबों और शहीदों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिक पकड़े गए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन सैनिकों को रिहा करने के बदले में उनसे ननकाना साहिब या करतारपुर साहिब कहीं भी नहीं मांगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर सिख समुदाय की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा और पूर्व सांसद श्वेत मलिक सुरेश चंदेल, हरविंदर सिंह संधू, हरजीत सिंह संधू, सुशील देवगन, जगमोहन सिंह राजू, डॉ. दया शंकर, बोनी अजनाला, सुखमिंदर सिंह महल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, गुरप्रताप सिंह टिक्का, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, कुमार अमित, प्रदीप भुल्लर, डॉ. राम चावला, बलविंदर कौर, राजिंदर मोहन छीना और दलजीत कोहली भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें