Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान को जवाब दें, आतंक का कोई मजहब नहीं : राजा वडिंग

Prime Minister Modi: पहलगाम में हुए आतंकी घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान को जवाब देने की मांग की। प्रदेश प्रधान ने कहा कि यह घटना मानवता के खिलाफ है। जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। क्योंकि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। इससे पहले ‘संविधान बचाओ अभियान’ को लेकर हुई बैठक के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने आतंकवादी घटनाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के मौन भी रखा। बता दें कि बुधवार की बैठक आल इंडिया कांग्रेस की तरफ से अगले 40 दिनों तक राज्यों में चलाए जाने वाले संविधान बचाओ अभियान के लिए बुलाई गई है।

नैशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दायर की गई चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम होने को कांग्रेस एजैंसियों का दुरुपयोग करना बताया है। कांग्रेस ने इसके लिए पूरे देश में संविधान बचाओ अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। जिसे लेकर पंजाब कांग्रेस की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। जिसमें कांग्रेस के विधायक और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस इसे लेकर एक राज्य स्तरीय रैली करेगी। जबकि 3 से 10 मई तक जिला स्तर पर रैलियां की जाएगी।

11 से 17 मई तक विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ अभियान के तहत रैलियां की जाएगी। जबकि 20 से 30 मई तक घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।
अहम बात यह हैं कि राज्य स्तरीय रैली को लेकर कांग्रेस के सामने चुनौती यह आ रही है कि अभी गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग पूर्ण रूप से मंडियों में उलङो हुए है। इसे लेकर कांग्रेस अभी रैली को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं कर पाई है।

Exit mobile version