Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री Narendra Modi फिरोजपुर के पीजीआई सैटेलाईट का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास: Rana Sodhi

February 20, 2024

प्रधानमंत्री Narendra Modi फिरोजपुर के पीजीआई सैटेलाईट का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास: Rana Sodhi

फिरोजपुर: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 फरवरी को गुजरात के राजकोट से फिरोजपुर के पीजीआई सैटेलाइट सैंटर का वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत ही फिरोजपुर में यह तोहफा मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फिरोजपुर से खास प्यार है और वह 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में विशेष रूप से पीजीआई का शिलान्यास करने और पंजाब में करोड़ो के प्रोजैक्ट देने आ रहे थे, लेकिन उस समय सत्ताधारी कांग्रेसी गुंडो द्वारा उनका रास्ता रोक दिया गया था ।

राणा सोढ़ी ने कहा कि अगर तभी शिलान्यास किया जाता तो अब तक पीजीआई बनकर तैयार हो जाना था और ओपीडी शुरू हो जानी थी। सोढ़ी ने कहा कि वह लगातार पीजीआई टीम और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियो सहित केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सम्पर्क में थे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिले के लोगो को पीजीआई की खास जरूरत थी।
राणा सोढ़ी ने कहा कि पीजीआई के लिए वह लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मिल चुके है।

उनके द्वारा अब प्रधानमंत्री व हैल्थ मिनिस्ट से यहां पर मैडिकल कॉलेज बनाने की मांग भी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और मोगा में एक भी मैडिकल कॉलेज नहीं है, जिस कारण लोगो को दिक्कत उठानी पड़ती है। राणा सोढ़ी ने कहा कि पीजीआई का निर्माण कार्य मार्च 2026 से पहले सम्पन्न हो जाएगा और लोगो को महंगे अस्पतालो में उपचार करवाने से निजात मिलेगी।


उन्होंने कहा कि पीजीआई बनने से क्षेत्र के हजारो लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आसपास के जिलो में भी लोगो को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पीजीआई के नाम पर सियासत कर रहे है, जोकि लोगो को भ्रमित करने में लगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा कि पूर्व प्रधान कमल शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि कमल शर्मा ने पीजीआई के निर्माण और जमीन अप्रूवट करवाने में अहम योगदान दिया था।


पीजीआई बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यो एडवोकेट योगेश गुप्ता, अशोक बहल, एस.के छिब्बर, इंद्र प्रकाश, राकेश कुमार ने कहा कि पीजीआई बनने से लोगो को अपने जिले में ही स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधाए प्राप्त होगी और इसका भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पीजीआई के साथ-साथ मैडिकल कॉलेज भी जल्द बनवाना शुरू करे ताकि यहां पर मैडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट भी आ सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें