Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रिंसिपल ने बच्चे के बाल खींचे: थप्पड़ मारे, शिक्षा मंत्री बोले- करेंगे आपराधिक कार्रवाई

January 5, 2025

प्रिंसिपल ने बच्चे के बाल खींचे: थप्पड़ मारे, शिक्षा मंत्री बोले- करेंगे आपराधिक कार्रवाई

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले के बद्दों गांव में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंसिपल को एक छात्र के बाल खींचते और उसे बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

यह घटना बद्दों गांव के एक निजी स्कूल की है, जहां स्कूल प्रिंसिपल ने न सिर्फ एक छात्र की पिटाई की, बल्कि एक सिख बच्चे के बाल भी खींचे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र दर्द और डर के कारण रो रहा है, लेकिन अपनी हरकतें बंद करने की बजाय प्रिंसिपल और हिंसक होती जा रही है। इतना ही नहीं, जिस बच्चे को थप्पड़ मारे जा रहे हैं, उसकी उम्र करीब 6 साल लग रही है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की निंदा की है और स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिख संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे सिख धर्म के प्रतीकों का अपमान बताया है और तत्काल न्याय की मांग की है। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक निजी स्कूल का है। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्कूल प्रिंसिपल और मालिक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें