Site icon Dainik Savera Times

Priyanka Gandhi Vadra ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर ट्वीट कर जताया शोक

नई दिल्लीः प्रियंका गांधी वाड्रा ने सांसद संतोख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि जालंधर सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।

बता दें, कांग्रेस नेता और जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का पंजाब के फिल्लौर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान चौधरी का अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से निकले और अस्पताल पहुंचे।

 

Exit mobile version