चंडीगढ़: कांग्रेस ने पार्टी की 5 जिला स्तरीय स्थानीय इकाईयों और 35 ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आज शुरू कर दी है। आज यहाँ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने जिला कांग्रेस कमेटी -1, जिसमें सैक्टर 1 से 29 तक के क्षेत्र शामिल हैं, के पदाधिकारियों की सूची को मंजूरी दी।
जिला कांग्रेस कमेटी-1 के अध्यक्ष रवि ठाकुर के अधीन अब 1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा 23 उपाध्यक्ष, 29 महासचिव, 23 सचिव और 7 संयुक्त सचिव होंगे। इसके बाद अब चार और जिला कांग्रेस कमेटियों, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों और मनीमाजरा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी 2 और 3 शामिल हैं, की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अगले कुछ सप्ताह में इन जिला समितियों के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद 35 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में मनोनयन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला कमेटी की घोषणा से चंडीगढ़ कांग्रेस के अगले महीने होने वाले एक बड़े कार्यक्रम को आवश्यक बल मिलेगा, जब चंडीगढ़ से पार्टी के कार्यकर्ता अगले महीने पंजाब में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कन्याकुमारी से श्रीनगर तक चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल होंगें
