Site icon Dainik Savera Times

CGC University, Mohali में इंटरनेशनल टीचिंग एक्सीलेंस प्रोग्राम 2026 का हुआ आयोजन

CGC University Mohali

CGC University Mohali

मोहाली: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंटरनेशनल टीचिंग एक्सीलेंस प्रोग्राम (ITEP) 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के 40 से ज्यादा शिक्षाविदों और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों ने हिस्सा लिया।

वैश्विक शिक्षाविदों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने शिक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। शिक्षाविदों ने बदलते शैक्षणिक परिदृश्य के अनुरूप नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।

Exit mobile version