चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मुल्लांपुर दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने अकाली दल अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अकाली राजनीति का अहम चेहरा
मनप्रीत सिंह अयाली लंबे समय से अकाली राजनीति का अहम चेहरा माने जाते रहे हैं। पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी की कार्यशैली और आंतरिक मुद्दों को लेकर उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं।
ये भी पढ़ें…
सूत्रों के अनुसार, मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी के मौजूदा दिशा-निर्देशों और नेतृत्व के कुछ फैसलों से असहमति जताई है। इसी के चलते उन्होंने अकाली दल पुनर सुरजीत में अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

