Prompt Action by Police Brings Relief to Woman : मोगा। पंजाब रोडवेज की बस में छूटे सोने-चांदी के गहनों और दो हजार रुपये की नकदी से भरे पर्स को मोगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर महिला को सुरक्षित लौटा दिया। थाना सिटी-1 के मुंशी दिलराज सिंह की त्वरित कार्रवाई से महिला को राहत मिली। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर जसविंदर कौर ने पुलिस का आभार जताया।
सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 के मुंशी दिलराज सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस की जांच की और पर्स बरामद कर महिला को लौटा दिया। पुलिस की इस तत्परता पर महिला ने आभार व्यक्त किया। इस संबंध में थाना सिटी-1 के मुंशी दिलराज सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर पुत्री बलजिंदर कौर निवासी गंगुवाल, लुधियाना, चंडीगढ़ से जगराओं जाने के लिए पंजाब रोडवेज की बस में सवार हुई थी। बस चंडीगढ़ से चलकर लुधियाना होते हुए जगराओं पहुंची थी।
जगराओं पहुंचने पर महिला बस से उतर गई, लेकिन जल्दबाजी में उसका पर्स सीट पर ही छूट गया। बस से उतरने के बाद महिला को पर्स छूटने का पता चला। पर्स में सोने-चांदी के गहने और नकदी होने के कारण वह परेशान हो गई। महिला ने तुरंत टिकट पर दर्ज बस के नंबर के आधार पर जगराओं पुलिस के कंट्रोल रूम पर संपर्क कर अपनी समस्या बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद थाना सिटी-1 के मुंशी दिलराज सिंह ने बस के नंबर के आधार पर उसकी जांच-पड़ताल की।
इस दौरान बस की सीट पर रखा महिला का पर्स बरामद हो गया। इसके बाद महिला को थाने बुलाकर उसका पर्स सुरक्षित उसके हवाले कर दिया गया। पर्स में सोने-चांदी के गहनों के अलावा दो हजार रुपये की नकदी भी मौजूद थी। अपना सामान वापस मिलने पर जसविंदर कौर ने राहत की सांस ली और मोगा पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। पुलिस कर्मचारी की तत्परता से महिला को उसका कीमती सामान वापस मिल गया।

