Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में दिन-दिहाड़े प्रॉपर्टी डीलर व साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 से 25 राऊंड चले

पटियाला : पटियाला में सोमवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई, जब सफाबादी गेट स्थित एक ओंकार प्रॉपर्टी डीलर नामक दुकान के बाहर मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के दौरान प्रॉपर्टी डीलर एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सुखविंदर सिंह गागू और उनके साथियों ने अपनी लाइसैंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक दोनों तरफ से करीब 20 से 25 राऊंड गोलियां चलाई गईं।

गोलीबारी में सुखविंदर सिंह गागू के साथी राजा गुणबीर की टांग में गोली लगी, जबकि हमलावरों में से भी एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना है। घायल राजा गुणबीर को उपचार के लिए पटियाला के अमर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, गोली लगने वाले हमलावर की पहचान अभी पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 हमलावर एक ओंकार प्रॉपर्टी डीलर की दुकान के बाहर पहुंचे और वहां मौजूद सुखविंदर सिंह गागू तथा उनके साथियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए सुखविंदर सिंह गागू और उनके साथियों ने भी अपनी लाइसैंसी रिवॉल्वर से जवाबी गोलियां चलाईं। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।

Exit mobile version