Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की कार का शीशा तोड़ 3 लाख कैश और लाइसेंसी पिस्तौल चोरी

July 31, 2026

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की कार का शीशा तोड़ 3 लाख कैश और लाइसेंसी पिस्तौल चोरी

लुधियाना: जिले में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। लूटेरे आये दिन वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ग्लाडा दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 3 लाख रुपए नकदी और एक लाइसेंसी पिस्तौल लेकर फरार हो गए। घटना दोपहर के वक्त की है, जब पीड़ित अपने प्रॉपर्टी से जुड़े काम के सिलसिले में गलाडा दफ्तर आए हुए थे।

जानकारी के अनुसार पीड़ित विजय कुमार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर दोपहर के समय अपनी एमजी कार में ग्लाडा दफ्तर किसी काम से पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी बाहर पार्किंग एरिया में खड़ी की और दफ्तर के अंदर चले गए। जब वे अपना काम निपटाकर वापस लौटे,तो गाड़ी की हालत देखकर हैरान रह गए।

विजय कुमार ने देखा कि कार की ड्राइवर सीट के पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर गाड़ी में रखी 3 लाख रुपये की नकदी और उनकी लाइसेंसी पिस्तौल गायब थी। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सराभा नगर, वीपीएस उप्पल ने बताया कि दोपहर के वक्त इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले मामले संबंधी जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास और ग्लाडा दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें