Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवरेज बिल की वसूली में तेज़ी लाने के निर्देश; डिफॉल्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई: कमिश्नर अलंकार

July 21, 2026

प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवरेज बिल की वसूली में तेज़ी लाने के निर्देश; डिफॉल्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई: कमिश्नर अलंकार

लुधियाना: नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवरेज यूजर चार्ज की लंबित वसूली को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने और टैक्स नहीं भरने वाले लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि जो लोग जानबूझकर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं या गलत श्रेणी में टैक्स भरकर चोरी कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए किया जाएगा जागरूक

ओजस्वी अलंकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को एसएमएस के माध्यम से लंबित टैक्स जमा करने के लिए लगातार जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है।

टैक्स से शहर के विकास कार्यों को मिलती है मजबूती

कमिश्नर ने कहा कि टैक्स से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग शहर में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बकाया वसूली के काम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें