मोगा: डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब चंडीगढ़, नीलंबरी विजय जगदले डी.आई.जी. फरीदकोट रेंज फरीदकोट के दिशा-निर्देशों पर एस.एस.पी. अजय गांधी मोगा की अगुवाई में नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी के तहत डी.एस.पी. धर्मकोट राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी मुख्य अफसर थाना फतेहगढ़ पंजतूर द्वारा 20 दिसंबर 2024 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना फतेहगढ़ पंजतूर में नामजद गुरमीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी शेरपुर तायबा, गुरबख्शा सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी मदारपुर, सुखदेव सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी मदारपुर, गुरमीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह की प्रापर्टी को अटैच करने संबधी उक्त घर के आरोपियों के घर के बाहर पोस्टर चिपकाए गए।
इस प्रापर्टी की कीमत करीब 1,03,20,000 है, जिनकी प्रॉपर्टी बारे जांच करने पर यह बात सामने आई कि उक्त प्रापर्टी इन्होंने गैर कानूनी ढंग से खरीद करके प्रापर्टी अपने नाम लगवाई हुई थीं, जिसको एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मानयोग भारत सरकार के वित्त विभाग के समर्थ अधिकारी से मंजूरी हासिल करके इन प्रॉपर्टी को अटैच करवाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त
मेष: दिन शुभ रहेगा...