Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, 3 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

May 12, 2023

स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, 3 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

बठिंडा (कपिल शर्मा): शहर के 100 फुट रोड पर एक स्पा सेंटर में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का बठिंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुडविल के नाम से इस स्पा सेंटर में सीआईए-1 की टीम ने रेड कर माैके पर तीन महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 आरोपी पुलिस से बचकर फरार हो गए थे। सेंटर को चलाने वाले 3 संचालकों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। थाना सिविल लाइन में स्पा सेंटर के तीन मालिकों सहित 10 लोगों पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि, यह स्पा सेंटर पिछले कई माह से बठिंडा में चल रहा है। सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह ने बताया कि, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि 100 फुट रोड नजदीक लाली स्वीट्स हाउस के पास गुडविल नामक एक स्पा सेंटर चल रहा है, जिसमें दूसरे शहरों की युवतियों को बठिंडा लाकर उनसे मसाज की आड़ में देह व्यापार का काम करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर रेड कर राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक, अमृतसर शहर की दो और बठिंडा की एक युवती के अलावा मुल्तानिया रोड निवासी जाफर खान, गिदड़बाहा निवासी सोनू कुमार, अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर के मालिक व लुधियाना निवासी रहमत, रोहन व अमित कुमार को भी मामले में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें