Site icon Dainik Savera Times

हिसार में सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई के विरोध में जालंधर में प्रदर्शन

Protest against action taken against employees : जालंधर। हरियाणा के हिसार में सफाई अभियान को लेकर सफाई कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में जालंधर सफाई यूनियन ने प्रदर्शन कर रोष जताया। यूनियन सदस्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंकते हुए लाठीचार्ज और कर्मचारियों की हिरासत की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000550274.mp4

यूनियन प्रधान गौरव गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों और दलित समाज की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दी थीं। उस समय सरकार की ओर से उन्हें सफाई सैनिक और सफाई योद्धा का दर्जा देने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया। प्रधान सन्नी ने कहा कि वाल्मीकि समाज अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ जोधपुर में भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने हिसार में कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि यदि अपने हक की लड़ाई के लिए हरियाणा जाना पड़ा तो यूनियन इसके लिए भी तैयार है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000550273.mp4

Exit mobile version