लुधियाना: लुधियाना के एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन में 9 अक्टूबर को होने वाले पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल एक्टिविस्ट पंडित राव धनेवार ने कॉन्सर्ट के खिलाफ लुधियाना पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और संबंधित एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के हेड के पास कंप्लेंट की है।
पंडित राव ने अपनी कंप्लेंट में कहा है कि वह लंबे समय से पंजाबी मातृभाषा को बचाने और पंजाबी गानों में हथियारों और ड्रग्स के कथित प्रमोशन के मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के अलग-अलग जिलों में विरोध भी दर्ज कराया है।
उनका आरोप है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने गानों में हथियारों और ड्रग्स के कथित प्रमोशन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। पंडित राव ने कंप्लेंट में आशंका जताई कि अगर कॉन्सर्ट के दौरान ‘इलीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और ‘अफीम’ जैसे गाने गाए जाते हैं, तो यह कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का मामला बन सकता है।
उन्होंने कहा कि यह कॉन्सर्ट एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन में होना है, जहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहेंगे। इसलिए उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की है। पंडित राव ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गाए गाने कॉन्सर्ट के दौरान गाए जाते हैं और उनमें हथियारों या ड्रग्स का प्रमोशन होता है, तो वह इस मामले में कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई के लिए कोर्ट जाएंगे।
📍 Location: Ludhiana

