Site icon Dainik Savera Times

बिजली कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वड़िंग हिरासत में

Protest : Raja Warring Among Leaders Detained : पटियाला। बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस ने पावरकॉम हेड ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावरकॉम कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। राजा वड़िंग ने सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के लोग बिजली कटौती और भारी बिजली बिलों से परेशान हैं, जबकि सरकार समस्या का समाधान करने के बजाय केवल दावे कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब कांग्रेस आने वाले दिनों में सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के बाद जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पावरकॉम हेड ऑफिस के अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे। इस मौके पर राजा वड़िंग ने पंजाब में बिजली संकट के लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पावरकॉम के लिए आने वाले बजट को सरकार ने अपने फायदे के लिए दूसरे कामों में खर्च कर दिया, जिसके चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोगों को बिजली कटौती और भारी बिजली बिलों की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे का समाधान करने के बजाय दावे करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब कांग्रेस सरकार के हर जनविरोधी और पंजाब विरोधी फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी और पंजाब के लोगों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।

Exit mobile version