Site icon Dainik Savera Times

हरभजन के घरों पर प्रदर्शन पर बोले भाजपा महासचिव- ये ‘आप’ की हताशा

protests-at-harbhajans-homes-show-aaps-frustration

protests-at-harbhajans-homes-show-aaps-frustration

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब इकाई के महासचिव अनिल सरीन ने शनिवार को यहां भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह के आवास के बाहर ‘आप’ कार्यकर्ताओं की ओर से हुई गुंडागर्दी की कड़ी निंदा की है।

‘आप’ को करना चाहिए आत्ममंथन : सरीन

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव ने कहा कि अपनी नाकामियों के लिए दूसरों को दोष देने से पहले आम आदमी पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए कि क्यों बड़ी संख्या में उसके नेता और कार्यकर्ता, जिनमें संस्थापक सदस्य भी शामिल हैं, पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने सांसदों के खिलाफ शनिवार को हुए प्रदर्शन को आप में बढ़ती हताशा का स्पष्ट संकेत बताया।

तोड़फोड़ के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

अनिल सरीन ने आगे कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के घर को नुकसान पहुंचाना और पुतले जलाना आप की गिरती हुई राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version