Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में आज PRTC कर्मचारियों की हड़ताल, सरकारी बसें रहेंगी बंद

PRTC employees on strike in Punjab today

PRTC employees on strike in Punjab today

पंजाब डेस्क: राज्य में आज राज्य परिवहन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। अचानक लिए गए इस फैसले से हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

छह घंटे चली बैठक, नहीं बनी सहमति

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से मुलाकात की। यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा ‘बॉर्डर 2’ का तूफान; 20वें दिन भी की धमाकेदार कमाई, जानें-350 करोड़ी बनने से है कितनी दूर

यात्रियों पर असर

बस सेवाएं बंद रहने से दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होने की आशंका है। कई यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं ठप होने से आवाजाही और भी कठिन हो सकती है।

Exit mobile version