Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

PSEB 10th Result 2026: पंजाब में 10वीं के रिजल्ट घोषित, Roll Number से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

May 11, 2026

PSEB 10th Result 2026: पंजाब में 10वीं के रिजल्ट घोषित, Roll Number से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

PSEB Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल करीब 2.97 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनके लिए यह परिणाम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन छात्रों को वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़े, वे SMS सेवा के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें?

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो छात्र SMS का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए:

मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: PB10
इसे भेजें 5676750 पर कुछ समय बाद आपका रिजल्ट सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

पंजाब के इन बच्चों ने किया Top

बोर्ड के चेयरमैन ने नतीजों की घोषणा की। जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी है। इस साल की मेरिट लिस्ट में, हरलीन शर्मा ने कुल 650 अंकों में से 646 अंक (99.38%) हासिल करके पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। मणिमहेश शर्मा 99.23 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और रिया रानी 99.23 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।

PSEB 10th Result 2026
PSEB 10th Result 2026

 

इस साल कैसा रह सकता है रिजल्ट?

पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखते हुए इस बार भी पास प्रतिशत काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। पिछले साल 96% से अधिक और उससे पहले लगभग 97% के आसपास परिणाम रहा था। ऐसे में 2026 के नतीजों को लेकर भी छात्रों में उत्साह बना हुआ है।

पास होने के नियम क्या हैं?

PSEB के नियमों के अनुसार, प्रत्येक छात्र को सभी विषयों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी वर्ष पास होने का मौका पा सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें…

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है या किसी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। विद्यार्थी 9549161161 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें